पावनसिटी  खण्डवा

खण्डवा – रेडक्रॉस सप्ताह के तहत भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी खण्डवा के सदस्यों ने  मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय के सभाकक्ष में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निक्षय मित्र बनकर टीबी के 25 मरीजों को पोषण युक्त फूड बास्केट वितरित की। कार्यक्रम में खण्डवा विधायक श्रीमति कंचन मुकेश तनवे ने संबोधित करते हुए कहा कि टीबी का ईलाज संभव है इससे पीड़ित मरीज चिकित्सक से परामर्श लेकर नियमित रुप से दवाईयों का सेवन करें। उन्होंने कहा कि टीबी से डरने की जरुरत नहीं है। । इस दौरान भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी खण्डवा के सदस्य  लखन लाल नागोरी,  भानु पटेल, आशीष अग्रवाल एवं अन्य सदस्यगण तथा रोगी कल्याण समिति के सदस्य  भावेश बिल्लौरे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ. पी. जुगतावत, सिविल सर्जन डॉ.अनिरुद्ध कौशल, जिला क्षय अधिकारी डॉ. शक्तिसिंह राठौड़, अस्पताल अधीक्षक डॉ. रंजीत बड़ोले सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे। जिला क्षय अधिकारी डॉ. राठौड़ ने इस अवसर पर बताया कि टीबी के उपचार में दवाओं के साथ-साथ संतुलित पोषण भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि “निक्षय मित्र” योजना के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति या संगठन टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण आहार, मानसिक सहयोग एवं अन्य आवश्यक सहायता प्रदान कर सकता है।

Leave a Reply