Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

हजरत गौरी शाह बाबा की मजार बागरातवा मे तोडफोड करने वाला आरोपी को माखन नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार 

नर्मदा पुरम माखन नगर घटना का विवरण – दिनाँक 05/07/2026 को फरियादी सलीम शाह पिता बाबू शाह उम्र 50 साल निवासी पठान चौक सेमरी हरचंद सोहागपुर के द्वारा सूचना दिया की बागरातवा के पास बनी हजरत गौरी शाह बादशाह की मजार मे अज्ञात व्यक्ति के व्दारा धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुँचाने की नियत से मजार की रेलिंग तोडने एवं चादर ,कुरान सरीफ ,बगैरह फेंकने की रिपोर्ट पर थाना माखननगर मे अज्ञात आरोपी के विरूध्द अपराध क्र.- 487/26 धारा – 298 बी.एन.एस. का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।

घटना को गम्भीरता से लेते हुए *पुलिस अधीक्षक साईकृष्णा एस.थोटा* एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन* तथा *अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर संजू चौहान* के निर्देश एवं मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी माखननगर के नेतृत्व मे तत्काल टीम गठित की गई

प्रकऱण की विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्य के आधार पर *आरोपी अमजद उर्फ गोंगा पिता नियामत अली उम्र 35 साल निवासी टांडा मोहल्ला माखन नगर* को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई जिसके व्दारा शराब पीने का आदि होना तथा आर्थिक स्थिति ठीक नही होने से घटना दिनाँक को शराब पीने के लिये रूपये ना होने से मजार मे दानपात्र , चादर, कुरान मे रूपये तलाशने पर नही मिलने पर दूषित मानसिकता के कारण मजार की रेलिंग को तोडना तथा मजार की चादर व कुरान को साइड मे फैकना और बैटरी चोरी करने की घटना स्वीकार किया । आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया जहां से आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेश से जेल दाखिल किया गया ।

आरोपी थाना माखन नगर का आदतन अपराधी है जिसके विरूध्द पूर्व मे 24 अपराध पंजीबध्द है

पुलिस टीम – थाना प्रभारी निरीक्षक कंचनसिंह ठाकुर , आकाशदीप पचाया  वीरेन्द्र शुकाल,  कैलाश ,  गजेन्द्र चौहान मनीष कपाले  अर्जुन ,  रविन्द्र , रोहित  राहुल पवार की सराहनीय भूमिका रही* ।

What do you think?