Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

हरदा की मूंग फसल उत्पादक कृषकों को कृषि विज्ञान केंद्र ने सलाह दी

1 min read
Text Size:

कृषि विज्ञान केंद्र हरदा की मूंग फसल उत्पादक कृषकों को सलाह

हरदा 5 मई 2026/ कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा निरंतर किसानों के खेतों पर नैदानिक भ्रमण किया जा रहा है। कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख डॉ. संध्या मुरे ने बताया कि जिले में वर्तमान में मूंग फसल में पीला मोजक की समस्या दिखाई दे रही है। इस रोग में प्रारंभ में पत्तियों पर हल्के बिखरे हुए पीले धब्बे दिखाई देते हैं। यह धीरे-धीरे आकार में बढ़ते जाते हैं और अंततः पत्तियां पीली हो जाती है। रोग ग्रस्त पौधे बोने रह जाते हैं और बहुत कम उपज प्राप्त होती है। इस हेतु किसानों को सलाह दी गई है कि इसके नियंत्रण हेतु इमिडाक्लोप्रिड 17.8 एसएल अथवा थायमेथोक्सम 25 प्रतिशत डब्ल्यूजी 40 ग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से 100 से 125 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। शुरू में ही संक्रमित पौधों को उखाड़कर नष्ट करें, जिससे सफेद मक्खी जो कि इसका प्रमुख कारण है पर नियंत्रण किया जा सके। साथ ही सफेद मक्खी के लिये पीली चिपचिपी ट्रैप का उपयोग करें।

What do you think?