Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
खंडवा

डॉक्टर्स के प्रयासों से उमा स्वस्थ हुई                           7 बोतल खून और 3 बोतल प्लेटलेट्स चढ़ाकर बचाई महिला की जान

2 min read

 

खण्डवा-ग्राम गुड़ी निवासी 22 वर्षीय उमा पति कालिया को उसके परिजन मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल खण्डवा में गंभीर अवस्था में लेकर आये थे। जब महिला को प्रसव के बाद गांव से जिला अस्पताल लेकर आए थे, उस समय अधिक ब्लीडिंग हो जाने से उसका हीमोग्लोबिन मात्र 2 ग्राम रह गया था। डॉ. निशा पवार ने बताया कि उमा जब अस्पताल आई थी, तो उसके बचने की उम्मीद बहुत ही कम थी। जिला अस्पताल की टीम ने उमा को आई.सी.यू. में 10 दिन तक भर्ती किया। कुछ दिन उमा को वेंटिलेटर पर भी चिकित्सकों एवं स्टाफ की निगरानी में रखकर उपचार किया गया।

जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निशा पवार ने बताया कि उमा को खून की 7 बोतल चढ़ाई गई और 3 बोतल प्लेटलेट्स भी चढ़ाया। जिसकी वजह से उमा बाई का हीमोग्लोबिन स्तर बढ़ने लगा और उसकी हालत में धीरे-धीरे सुधार होने लगा। कुछ दिन पूर्व पूरी तरह से स्वस्थ होने पर उमा को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उमा के पति कालिया ने बताया कि जब उमा को अस्पताल लेकर आए थे उस समय उसकी हालत बहुत गंभीर थी, पर जिला अस्पताल के चिकित्सकों की टीम के विशेष प्रयासों से उमा की जान बच गई। कालिया ने बताया कि जिला अस्पताल में पूरा उपचार निःशुल्क हुआ। इसके लिए उमा और उसके परिजन सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, डॉ. निशा पवार, एचडीयू की इंचार्ज अंजलि काजले, खतीजा सहित पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हैं।