Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसान्यायोत्सव” के तहत मैराथन दौड़, जागरूकता प्रदर्शनी एवं बाइक रैली सम्पन्नयातायात पुलिस, थाना हंडिया एवं NHAI ने किया संयुक्त निरीक्षण20 लाख रूपये की 99 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
23 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 23 November 2026
हरदा

पुलिस को हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी में मिली बड़ी सफलता

3 min read

        पुलिस अधीक्षक हरदा शशांक के कुशल मार्ग दर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा तथा एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया के मार्ग दर्शन मे थाना   टिमरनी के अंतर्गत हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी में टिमरनी पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है |

   दिनांक 08/05/26 को सुभाष गौर पिता मूलचन्द्र गौर जाति कुचबंदिया निवासी वार्ड क्र 01 लाईनपार टिमरनी की रिपोर्ट किया कि मै उपरोक्त पते पर रहता हूँ कपडे बेचने का धंधा करता हूँ दिनाँक 08/05/26 को रात्रि 09/00 बजे करीब की बात है मेरे घर के सामने मेरे छोटे भाई दिलीप का लडका विशाल उम्र. 19 साल करीब शराब के नशे मे आया मुझसे गंदी गंदी गालिया देकर बोला तेरा लडका पवन को समझा देना हमारे घर के झगडा मे नही बोलेगा मुझे एक थप्पड मार दिया इतने मे मेरा लडका पवन उम्र 22 वर्ष घर के अंदर से बाहर आया विशाल को बोला कि तूने मेरे पापा को थप्पड क्यो मारा तो पवन को भी गंदी गंदी गालिया देकर बोला तुझे बताता हूँ उसके जेब मे रखी छुरी से मेरे लडके पवन पर वार किया छुरी पवन के पेट में बाये तरफ लगने से खून निकलने लगा जिसके ईलाज हेतु उसे सरकारी अस्पताल टिमरनी लाये जहा से हरदा रेफर किया गया ।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र टिमरनी पहुची,पवन को गंभीर चोट होने से पुलिस व्दारा मौके पर देहाती नालसी लेकर थाना टिमरनी में असल अपराध क्र 256/26 धारा-296(बी) ,115(2),118(1) ,351(3) बीएनएस आरोपी विशाल पिता दिलीप कुचबंदिया के विरूध्द कायम कर विवेचना में लिया गया,विवेचना के दौरान आरोपी विशाल कुचबंदिया की तलाश की गई जो कि अपने निवास स्थल से फरार हो गया था । घायल पवन की जिला अस्पताल हरदा में दिनांक 12/05/26 को ईलाज के दौरान झगडे में आई चोटो के कारण मृत्यु हो जाने से प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस(हत्या) का ईजाफा किया गया । आरोपी विशाल कुंचबिदया घटना दिनांक से ही फरार था जिसकी तलाश पतारसी हेतु एसडीओपी टिमरनी व्दारा अलग अलग टीमे गठित कर आरोपी की तलाश पतारसी हर संभव स्थानो पर की गई । थाना प्रभारी टिमरनी के नेतृत्व में दिनांक 15/05/26 को आरोपी विशाल को घेराबंदी कर पकडा गया । विवेचक उनि रामविलास करपे व्दारा आरोपी विशाल से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने पवन के साथ पुराने झगडे को लेकर मारपीट कर छुरी से वार करना जिससे पवन की मृत्यु हो जाना स्वीकार किया। आरोपी विशाल से घटना में उपयोग की गई एक छोटी छुरी जप्त कर ली गई है और आरोपी विशाल को मेडिकल परिक्षण के उपरांत माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।

भूमिका  मुकेश गौड, रामविलास करपे, अनूप कामले,अर्जुनलोवंशी, प्रतीक यादव,

         सूरज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

What do you think?