हरदा – कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध कार्यवाही जारी है। सहायक खनिज अधिकारी हरदा ने बताया कि 15 मई शुक्रवार को एक डम्पर क्रमांक एमपी 47 एच 0328 खिरकिया में खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए पाया गया। डम्पर बिना वैध अभिवहन पास होने से वाहन चालक वीरेन्द्र कटौतिया से जप्म कर पुलिस थाना छीपाबड़ में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया। इसी प्रकार 13 मई बुधवार को सहायक खनि अधिकारी श्री चैनसिंह डामोर एवं खनिज निरीक्षक श्री देवेन्द्र सिंह की टीम द्वारा आकस्मिक जांच के दौरान 2 ट्रेक्टर ट्रॉली एमपी 47 एएच 3510 तथा ट्रेक्टर ट्रॉली बिना नम्बर हॉलेण्ड नीला रंग चेचिस नम्बर एनएचएन36300जेडएसके764764 एवं इ.नं. 513657डीएक्स छीपानेर घाट में खनिज रेत का अवैध उत्खनन करते हुए पाई गई। जांच दल की भनक लगते हुए रेत माफिया द्वारा ट्रेक्टर ट्रॉली को मौके से भगाने का प्रयास किया गया। ट्रेक्टर ट्रॉली को आवासीय बस्ती में भागते हुए पकड़ा गया। ट्रेक्टरों में बिना वैद्य अभिवहन पास होने से वाहन को चालक रामकृण सांगुले पिता महेश सांगुले निवासी छीपानेर से जप्म पुलिस चौकी करताना में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया। ट्रेक्टर नम्बर एमपी47एएच3510 का मालिक सुरेन्द्र राजपूत निवासी छीपानेर जिला हरदा है। दोनों ट्रेक्टरों एवं डम्पर पर मध्यप्रदेश खनिज नियम 2022 के प्रावधान के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
