Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसा
23 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 23 November 2026
खंडवा

उ. प्र. के दल ने जिला अस्पताल के डे केयर कैंसर सेंटर का किया निरीक्षण

2 min read

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के अस्पताल में  उत्तर प्रदेश से आई एक विशेष टीम ने सरकारी जिला अस्पताल, खण्डवा में स्थित डे-केयर कैंसर सेंटर का निरीक्षण किया। इस दल में एन.सी.डी. के जनरल मैनेजर डॉ. रमाशंकर यादव, राम मनोहर लोहिया अस्पताल, लखनऊ के मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अमित पांडे, तथा कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट, लखनऊ की मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. रूमीता सिंह शामिल थे। इस दल के भ्रमण का मुख्य उद्देश्य खण्डवा में अपनाई जा रही बेस्ट प्रेक्टिसेस का अवलोकन करना और उज्जैन कैंसर यूनिट तथा खण्डवा डे-केयर कैंसर सेंटर के बीच संचालित हब एंड स्पोक मॉडल की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन करना था।
भ्रमण के दौरान आए अधिकारियों के दल ने खण्डवा के केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, मरीज प्रबंधन, दवा उपलब्धता, कीमोथेरेपी प्रोटोकॉल सेवाओं की विस्तार से जानकारी ली तथा डे केयर में भर्ती मरीजों से चर्चा की। उत्तर प्रदेश की टीम ने केंद्र की व्यवस्था और कार्यकुशलता की सराहना की। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में डे-केयर कैंसर सेंटर की स्थापना के लिए खण्डवा-उज्जैन हब एंड स्पोक मॉडल को संभावित रूप से अपनाने पर विचार किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ. पी. जुगतावत ने इस अवसर पर बताया कि खण्डवा डे-केयर कैंसर सेंटर वर्तमान में जिले के जरूरतमंद मरीजों को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण कीमोथेरेपी सुविधा उपलब्ध है। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, आर.एम.ओ. डॉक्टर कलमे तथा डे-केयर कैंसर सेंटर के प्रभारी डॉ. विशाल श्रीवास्तव उपस्थित थे।
*(फोटो संलग्न)*

What do you think?