Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 18°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

मध्यप्रदेश पर्यटन की क्विज प्रतियोगिता संपन्न

3 min read
Text Size:

खंडवा- स्थानीय शासकीय मोतीलल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालखंडवा 7 अगस्त 2026, स्थानीय शासकीय मोतीलल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खंडवा में शुक्रवार को मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज आयोजित की गई। जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल ने बताया कि मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में 153 स्कूलों ने सहभागिता की । इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश की संस्कृति, पर्यटन एवं कला के संबंध में जानकारी दी गई। प्रतियोगिता में शासकीय एवं अशासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के कक्षा 9वी से 12वीं के कक्षा के 3 विद्यार्थी एक टीम के रूप में लिखित परीक्षा में शामिल हुए।य खंडवा में शुक्रवार को मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज आयोजित की गई। जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल ने बताया कि मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में 153 स्कूलों ने सहभागिता की । इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश की संस्कृति, पर्यटन एवं कला के संबंध में जानकारी दी गई। प्रतियोगिता में शासकीय एवं अशासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के कक्षा 9वी से 12वीं के कक्षा के 3 विद्यार्थी एक टीम के रूप में लिखित परीक्षा में शामिल हुए।

लिखित परीक्षा के पश्चात चयनित प्रथम छः शालाओं की टीम श्री रायचंद नागडा उत्कृष्ट विद्यालय खण्डवा की सैलानी टीम, शिक्षा अकैडमी सिलटिया की नागचुन टीम, शासकीय हाई स्कूल डूल्हार की सिंगाजी धाम टीम, पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलपुरा की हनुमंतिया टीम, श्री मातरम पब्लिक स्कूल छेगांव माखन की ओम्कारेश्वर टीम, सांदीपनि विद्यालय पंधाना की दादाजी धाम टीम ने मल्टीमीडिया क्विज में सहभागिता की। इनमें से प्रथम स्थान सिंगाजी धाम टीम ने, द्वितीय स्थान सैलानी टीम ने और तृतीय स्थान नागचुन टीम ने प्राप्त किया। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली टीम को विजेता घोषित किया गया। जिन्हें पुरुस्कार स्वरूप तीन दिन और और दो रात निशुल्क पर्यटन विभाग के होटल में ठहरने के कूपन दिए गए।

चतुर्थ स्थान ओम्कारेश्वर टीम ने, पंचम स्थान हनुमंतिया ने और षष्ठम स्थान दादाजी धाम की टीम ने प्राप्त किया। इन टीमों को उपविजेता घोषित किया गया। उनके लिए दो दिन और एक रात की निशुल्क पर्यटन विभाग के होटल में ठहरने के कूपन दिए गए। विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में विधायक खंडवा श्रीमती कंचन तन्वे ने विद्यार्थियों को अपने प्रेरक उद्बोधन के माध्यम से ज्ञानार्जन करने के लिए कहा उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पूरे मनोयोग से पढ़ाई करना चाहिए और अपना जीवन सफल बनाना चाहिए। वे विद्यार्थियों के लिए खण्डवा के पर्यटन संबंधी प्रश्न तैयार करके लाई थी और उन्होंने विद्यार्थियों से इस संबंध में प्रश्न उत्तर भी किये । कार्यक्रम में जिला पंचायत खंडवा के अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े ने भी विद्यार्थियों को अपने शुभकामनाएं दी ।

इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर अध्यक्ष नगर निगम खंडवा अनिल विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों की प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर ने विद्यार्थियों को उनके ज्ञान के लिए सराहा गया। उन्होंने कहा कि क्विज वास्तविक रूप में बहुत ज्ञानवर्धक है। प्रतियोगिता में क्विज मास्टर की भूमिका संगीता सोनवाने ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन संदीप जोशी ने किया और आभार जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल द्वारा व्यक्त किया गया।

What do you think?