Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 18°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

खंडवा कलेक्टर गुप्ता ने जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनी

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा – खंडवा कलेक्टर  सभाकक्ष में  हर मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी  कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर  के. आर. बड़ोले सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
जनसुनवाई में आवेदक शिवकुमार ने कलेक्टर गुप्ता को आवेदन देकर उसके गांव पिपलानी में शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने का अनुरोध किया, जिस पर उन्होंने आबकारी अधिकारी को शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्राम अहमदपुर के ग्रामीणों ने कलेक्टर  गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि अहमदपुर से अजंटी मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को आने जाने में वर्षा ऋतु में बहुत परेशान हो रही है। ग्रामीणों ने इस मार्ग की रिपेयरिंग तत्काल कराने की मांग की, जिस पर उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के महा प्रबंधक को समय सीमा में मार्ग की रिपेयरिंग कराने के निर्देश दिए।

What do you think?