Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

एमसीडी कार्यक्रम एवं 30 वर्ष बढ़ते उम्र के लोगों उच्च रक्तचाप के प्रबंधन विषय पर उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा- स्पंदन कार्यक्रम के तहत एमसीडी कार्यक्रम एवं 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में बढ़ते उच्च रक्तचाप के प्रबंधन विषय पर जिले की सभी कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर की कार्यशाला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में आयोजित की गई। कार्यशाला में रिसाल्व टू सेव लाइव के वरिष्ठ सलाहकार एवं पूर्व आईएएस डॉ. मनोहर अगनानी ने बताया कि 30 वर्ष से अधिक उम्र के सभी हितग्राहियों का हेड अकाउंट सर्वे होना अनिवार्य है। सभी के सीबैक फॉर्म अनिवार्य रूप से आशा कार्यकर्ता के माध्यम से भराए जाए एवं जिनके वैल्यू स्कोर 4 से अधिक है, उनका उपचार प्रारंभ किया जाए। उन्होने बताया कि 30 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का स्क्रीनिंग कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर के माध्यम से किया जाना है, जिन हितग्राहियों का बीपी 120/80 से अधिक है, उनका तत्काल उपचार प्रारंभ किया जावे।
डॉ. अगनानी ने कहा कि उपचार के दौरान प्रत्येक हितग्राही को एक माह की दवा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं एवं उनका निरंतर फॉलो करते रहें ताकि संबंधित हितग्राही की स्थिति का पता लगाया जा सके। यदि हितग्राही का बीपी काम नहीं हो रहा है तो उसे डोज बढ़कर दिया जावे ताकि स्थिति को कंट्रोल किया जा सके। उन्होंने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को समय सीमा में दवाइयों की मांग करने एवं हितग्राहियों को प्रोटोकॉल के अनुसार पूरी दवा दिए जाने के निर्देश दिए। कार्यशाला में पूर्व आईएएस डॉ. मनोहर अगनानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एचपी सिंह, स्टेट टीम लीड जापाइगो डॉ ज्योति बनवारी, डॉ रवि कुमार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनिल द्विवेदी, श्री मनीष सिंह सहित जिले के सभी कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे

What do you think?