Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 18°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

सीए और टैक्स खंडवा बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को पानी बचाने हेतु प्रेरित किया

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा -कलेक्टर  गुप्ता ने रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने की अपील की  जल की एक एक बूंद सेे भूजल स्तर बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शुरू किये गये इस “अमृत संचय अभियान” के संबंध में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता को बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में चार्टेड अकाउंटेंट एसोसिएशन तथा टैक्स बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
बैठक में कलेक्टर  गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि हम जितना पानी खर्च करते हैं, उतना पानी बचाने की नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी भी हमारी ही है। उन्होंने कहा कि जिले की हर पक्की छत से वर्षा का पानी भूजल संवर्धन के उपयोग में आए, यह हम सबको मिलकर अगले 30 जून तक सुनिश्चित करना है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने अमृत संचय अभियान के तहत प्रत्येक सरकारी एवं प्रायवेट भवन की छत पर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने की अपील चार्टेड अकाउंटेंट एसोसिएशन तथा टैक्स बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से की।
कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि भूजल स्तर में लगातार गिरावट गंभीर चिंता का विषय है। बंगलौर, चेन्नई और शिमला जैसे शहरों के निवासी गिरते भूजल स्तर के कारण काफी परेशानी उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने पक्के मकान की छत पर 5-10 हजार रूपये खर्च कर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाकर लाखों रूपये मूल्य का वर्षा का पानी हर साल बचा सकते हैं। बैठक में चार्टेड अकाउंटेंट एसोसिएशन तथा टैक्स बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर  गुप्ता को आश्वस्त किया कि अपने अपने घरों एवं कार्यालयों की छत पर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाकर “अमृत संचय अभियान” को सफल बनायेंगे।

What do you think?