Skip to content
ताज़ा खबर
गुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजितपुलिस एवं जिला पुलिस की सख्त कार्यवाहीरन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाईकलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षणहरदा जिले की संक्षिप्त खबरेंवीरों की स्मृति में पुलिस लाइन हरदा में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम
30 Oct 2026 हरदा 22°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 30 October 2026
खंडवा

विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर 5 जून को ग्राम सभा का आयोजन होगा

3 min read
Text Size:

पावनसिटी  खंडवा
खंडवा – मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार प्रदेश में “विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर दिनांक 5 जून 2026 को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम सभा में निर्वाचित प्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत पदाधिकारियो, स्वयं सहायता समूहों, स्वच्छाग्रहियों, सफाई कर्मचारियों, महिलाओं, युवाओं, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति परिवारों, कमजोर समूहों, समुदाय आधारित संगठनों और स्थानीय संस्थानों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर नागार्जुन गौड़ा ने बताया कि ग्राम सभा के दौरान जिन प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी उनमें जलवायु परिवर्तन एवं गर्मी से बचाव पर चर्चा, सामुदायिक सहभागिता पर चर्चा, जैव विविधता समिति का सशक्तीकरण पर्यावरण संरक्षण कार्यों की निगरानी पर चर्चा, ग्राम के प्राकृतिक संसाधनों की स्थिति का प्रस्तुतीकरण पर चर्चा,
सामुदायिक सहभागिता पर चर्चा, गांवों, की सार्वजनिक जगहों और जल निकायों को साफ रखने में लोगो की भागीदारी को बढावा देना, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु घरों में गीला, सूखा, सेनटरी एवं विशेष कचरा पृथ्कीयकरण किये जाने हेतु ग्राम वासियों को प्रेरित कर डोर डू डोर कचरा संग्रहण कर सेग्रीगेशन शेड तक पहुंचाना, ग्रामों में घरेलू एवं संस्थागत शौचालयों की साफ-सफाई हेतु वॉश ऑन व्हील सेवा के संबंध में ग्राम वासियों को जागरूक करना एवं मोबाईल एप डाउनलोड कराना जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

 *”जल संचय जन भागीदारी” अभियान के तहत 4.22 लाख जल संरचनाएं बनाकर देश में 5वे स्थान पर रहा खंडवा जिला*
खण्डवा – “जल संचय जन भागीदारी” 2.0 अभियान में खण्डवा जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए 4,22,599 जल संरचनाओं का ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कर देशभर के 5वा एवं झोन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
जिला पंचायत खण्‍डवा के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी डॉ नागार्जुन बी. गौड़ा ने बताया कि कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में वर्षा जल संचयन, भूजल संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जिले में मिशन अमृत संचय, गांव का पानी गांव अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के तहत जनपद पंचायत बलडी में 9620, छैगांवमाखन में 59982, हरसूद में 30642, खालवा में 68789, खण्‍डवा में 36750, पंधाना में 72500 एवं पुनासा 67474 कुल 345757 जल संरचना निर्मित की गई। इसके अलावा वन क्षेत्र में 63592 सोकपिट, रिचार्ज पिट, कंटूर ट्रेंच एवं रोड साइड ट्रेंच का निर्माण भी किया गया तथा 13250 अन्‍य संरचनाओं जैसे बोरीबंधान, गलीप्‍लग, एलबीएस, हेण्‍डपम्‍प सोख्‍ता गढ्ढा, सूखा बोरवेल रिचार्ज गढ्ढा आदि का निर्माण भी किया गया । सीईओ जिला पंचायत डॉ. गौड़ा ने बताया कि इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले की जनपद पंचायतों के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों जल संरचनाओं के निर्माण के लिए लक्ष्‍य निर्धारित किया गया और लक्ष्‍य अनुसार जल संरचनाओं का निर्माण समय सीमा में पूर्ण कराया गया, जिससे यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई।

What do you think?