पावनसिटी खण्डवा
खण्डवा – कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दूध डेयरियों की नियमित रूप से जांच कर दूध एवं दूध से निर्मित पदार्थों के सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को सिविल लाइन स्थित इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के मिल्क चिलिंग प्लांट सेंटर का निरीक्षण किया गया तथा सांची गोल्ड एवं सांची टी स्पेशल टोंड मिल्क के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी  राधेश्याम गोले ने बताया कि दूध के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply