मध्य प्रदेश के जिले मैहर मे सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर मैहर कलेक्टर सख्त, एक दर्जन से अधिक अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, एक दिन का वेतन काटा। कलेक्टर ने सख्त आदेश दिए हैं कि जिन विभागों पर सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण निलंबित है उसे तत्काल बहल करें आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जा सकती है
सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने सख्त कार्रवाई की है समीक्षा बैठक के दौरान खराब प्रदर्शन पाए जाने पर एक दर्जन से अधिक अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश भी दिए गए हैं।कार्रवाई की जद में अमरपाटन के बीएमओ डॉ. सतनामी, सीएमओ सुषमा मिश्रा, रेजर, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के कई अधिकारी शामिल हैं,कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

