अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक में कलेक्टर  गुप्ता ने दिए निर्देश

खण्डवा,- प्रेशराईज्ड इरिगेशन में ड्रिप सिंचाई पद्धति, स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति को प्रोत्साहित करने के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरूवार को अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने उपस्थित कृषि विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि परंपरागत खेती के स्थान पर उद्यानिकी फसलों को लगाने के लिए किसानों को प्रेरित व प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी फसलों में किसान को गेहूं व सोयाबीन जैसी परम्परागत खेती की तुलना में अधिक लाभ होता है। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा के अलावा कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

कलेक्टर  गुप्ता ने कोऑपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक को निर्देश दिए कि किसानों को प्रेशराईज्ड इरिगेशन में ड्रिप, स्प्रिंकलर के लिए लोन दिलाने में मदद करें। उन्होंने बैठक में निर्देश दिए कि कृषि महाविद्यालय व कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा माइक्रो इरीगेशन ड्रिप व स्प्रिंकलर से होने वाले फायदों के बारे में किसानों को बताने के सम्बंध में ट्रेनिंग दी जाए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने इस दौरान कहा कि जिले में उद्यानिकी फसलों में टमाटर, मिर्च, चिया सीड, अश्वगंधा जैसी फसलों के उत्पादन की अच्छी संभावना है।

Leave a Reply