पावनसिटी खण्डवा

मानव अधिकार आयोग की स्पेशल मॉनिटर डॉ. मित्तल ने दिव्यांगों एवं महिलाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली

खण्डवा – राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा महिलाओं एवं दिव्यांगों के लिए नियुक्त स्पेशल मॉनिटर डॉ. पूर्वा मित्तल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में कलेक्टर  ऋषव गुप्ता से भेंट की। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, महिला पुलिस थाना और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर दिव्यांगों एवं महिलाओं के लिए उनके विभागों द्वारा की जा रही व्यवस्थाओ के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान डॉ. पूर्वा मित्तल ने पीड़ित महिलाओं को निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने तथा वन स्टॉप “सखी” सेंटर में पीड़ित महिलाओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व उपकरण उपलब्ध कराने के लिए हाल ही में चिन्हाँकन शिविर आयोजित किए गए हैं। इन शिविरों में चिन्हित दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता अनुसार कृत्रिम अंग व उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रत्ना शर्मा ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

Leave a Reply