Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

दिव्यांग विजय आया था आधार पंजीयन कराने, पंजीयन तो हुआ ही साथ में व्हीलचेयर भी मिल गई

1 min read
Text Size:
  1. पाबनसिटी खंडवा – मंगलवार को खंडवा की कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में पुनासा तहसील के ग्राम सालीखेड़ा निवासी रमेश ने कलेक्टर  ऋषव गुप्ता को आवेदन देकर अपने दिव्यांग पुत्र विजय का आधार पंजीयन ना होने की समस्या बताई थी। कलेक्टर  गुप्ता ने रमेश को सलाह दी के अगली बार जब भी आएं तो दिव्यांग पुत्र को साथ ले आएं, हाथों-हाथ आधार पंजीयन करवा देंगे।
    शुक्रवार को रमेश अपने दिव्यांग पुत्र को मुश्किल से ऑटो में बिठाकर कलेक्ट्रेट स्थित आधार पंजीयन केंद्र लेकर आया। जहां जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री अनिल चंदेल ने हाथोंहाथ विजय की आधार पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण करवाई । दिव्यांग विजय की चलने फिरने में परेशानी को देखते हुए संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्रीमती निकिता मंडलोई ने दिव्यांग विजय को हाथों हाथ व्हीलचेयर भी दिलवा दी। जिससे वह सुविधाजनक तरीके से खुशी खुशी अपने घर चला गया।
What do you think?