Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

ओंकारेश्वर में मां नर्मदा की आरती अपने भव्य रूप में पुनः शुरू हुई

1 min read
Text Size:

खंडवा  कलेक्टर  ऋषव गुप्ता के निर्देश पर ओंकारेश्वर में नर्मदा तट पर स्थित कोटितीर्थ घाट पर मां नर्मदा की आरती अब प्रतिदिन भव्य रूप में शुरू की गई है। वर्ष 2020 के कोरोना काल के बाद से मां नर्मदा की आरती सामान्य रूप से प्रतिदिन होती थी। एसडीएम पुनासा श्री शिवम प्रजापति ने बताया कि श्रावण मास के पहले दिन शुक्रवार शाम से नर्मदा आरती अपने भव्य रूप में फिर से शुरू हो गई है, अब प्रतिदिन शाम को वैदिक आचार्यजन विधि विधान से भव्यता के साथ मां नर्मदा का पूजन, अभिषेक एवं महाआरती करेंगे। जिला प्रशासन एवं मंदिर संस्थान के सहयोग से आरती स्थल पर भव्य व्यवस्थाएं की जाएगी।
देश दुनिया से यहां आने वाले तीर्थयात्री हरिद्वार और ऋषिकेश की तरह ओंकारेश्वर नगरी में मां नर्मदा के तट पर होने वाली महाआरती में बड़ी संख्या में शामिल हो सकेंगे।मंदिर प्रशासन के इस निर्णय की स्थानीय श्रद्धालुओं ने सराहना की है।

What do you think?