Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

कलेक्टर  जैन ने विकास कार्यो की समीक्षा

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र
निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण कराएं
कलेक्टर  जैन ने विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश
कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराएं। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, सेतू विकास निगम व ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण सहित सभी निर्माण विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर  जैन ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो निर्माण एजेन्सी समय पर कार्य पूर्ण नहीं कर पा रही है, उन पर पेनल्टी की कार्यवाही की जाए।

उन्होने जिला चिकित्सालय भवन के निर्माण में देरी के कारण संबंधित निर्माण एजेन्सी को नोटिस जारी करने के निर्देश भी पीआईयू के अधिकारी को दिये। उन्होने जल संसाधन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि जिन कार्यों में अवार्ड पारित हो चुके हैं, उन्हें शीघ्रता से प्रारम्भ करें

What do you think?