Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

बाल अधिकारों के संबंध में किशोर एवं ग्रामीणजन को किया गया जागरूक

2 min read
Text Size:

 

पावनसिटी हरदा बाल अधिकारों के संबंध में नीमगाँव सोनतलाई व हनीफाबाद में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न,म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति शर्मा के मार्गदर्शन में गुरूवार को ग्राम नीमगांव, सोनतलाई व हनीफाबाद में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में न्यायाधीश एवं सचिव  चंद्रशेखर राठौर ने बच्चों के अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जागरूकता बढ़ाने, शिक्षा को बढ़ावा देने और बाल यौन शोषण, बाल विवाह, बाल श्रम आदि अपराधों के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होने बताया कि डॉन स्कीम- 2025 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नशा उन्मूलन के लिये शुरू की गई एक पहल है। इसका उद्देश्य बालकों व किशोरों में नशीले पदार्थों के उपयोग के विरूद्ध जागरूकता बढ़ाना और नशे के शिकार लोगों को कानूनी सहायता व कल्याणकारी सेवाएं प्रदान करना है। उन्होने नालसा योजना के उपबंधों की जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत ड्रग्स तस्करी एवं ड्रग्स पीड़ितों को जिला प्राधिकरण के द्वारा आवश्यक विधिक सेवा उपलब्ध करायी जाती है। योजना के तहत ड्रग्स पीड़ितों को पहचानने, उनका उपचार करने तथा नशा मुक्ति के पश्चात उनके पुनर्वास में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं को गतिमान कराया जाता है। साथ ही ड्रग्स के खतरों एवं इसके उन्मूलन के प्रभावी उपायों के विषय में संवेदनशील बनाया जाता है। जिला प्राधिकरण एवं राज्य की कई एजेन्सियों के साथ साथ गैर सरकारी संगठन भी नशीले पदार्थाे की तस्करी और मादक पदार्थाे के उन्मूलन के क्षेत्र में कार्यरत है।
जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सौरभ कुमार दुबे ने बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना के संबंध में पॉक्सो एक्ट, मध्यप्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, नालसा योजना की जानकारी उपस्थितजनों को दी। उन्होने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित ’’संवाद योजना-2025’’ के तहत अनुसुचित जनजाति एवं सुदुर क्षेत्र में निवासरत लोगों को भी उनके संवैधानिक व वैधानिक अधिकारों की जानकारी दी। शिविर में नीमगॉव सरपंच  रामभरोस विश्नोई, सचिव संतोष मंसूरे, ग्राम सोनतलाई सचिव  सुरेश प्रजापति, हनीफाबाद सहायक सचिव  विजेन्द्र सिंह, ग्रामीणजन, महिलाएं, पुरूष, बच्चे एवं पैरालीगल वॉलेंटियर  मोहन जाट उपस्थित थे

What do you think?