Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

वर्षा के पानी की एक-एक बूंद को रोकेंगे, व्यर्थ न बहने देंगे

2 min read
Text Size:

जिले के सभी शासकीय व निजी भवनों की पक्की छतों पर लगेंगे “रूफ वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर

पावनसिटी खण्डवा जिले में वर्षा जल सहेजकर गिरते भूजल स्तर को रोकने हेतु जिले के सभी शासकीय एवं निजी भवनों पर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाये जाने का अभियान प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिला प्रशासन, नगरीय और ग्रामीण स्थानीय निकायों की भागीदारी को प्रोत्साहित करना है, साथ ही उद्योगों, स्वयंसेवी संगठनों स्वयं सहायता समूहों, गृहस्वामियों, पंचायतों और समुदाय आधारित संगठनों की सक्रिय भागीदारी के साथ वर्षा जल को सहेजना है। खंडवा जिले में यह अभियान 5 चरणों में क्रियान्वित कर पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के कार्यों की प्रत्येक चरण की समय सीमा निर्धारित की गई है।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि प्रथम चरण में सभी शासकीय भवनो पर 31 जुलाई तक रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने का कार्य कर लिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सभी विभागों के जिला अधिकारियों और सभी एसडीएम को सौंपी गई है। इसके बाद द्वितीय चरण में सभी शासकीय अधिकारी कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के घरों की पक्की छतों पर यह कार्य 30 सितंबर तक पूर्ण किया जाएगा। तृतीय चरण में सभी बड़े वाणिज्य भवन, वेयर हाउस, मण्डी दुकानें, इण्डस्ट्रीज, मैरिज गार्डन, होटल, रेस्टॉरेंट, हॉस्पीटल,
नर्सिंगहोम, निजी स्कूल, दुकानें, मंदिर, सामुदायिक भवन, पेट्रोलपम्प, धर्मशाला, आश्रम भवनों की पक्की छतों पर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने का कार्य 31 दिसम्बर 2025 तक पूर्ण करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
अभियान के चतुर्थ चरण में सभी 2 या 2 से अधिक मंजिला मकान, सभी गेटेड कॉलोनियों के घर, गौशालाओ की पक्की छतों पर 31 मार्च 2026 तक रूप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने के निर्देश जिले के अधिकारियों को दिए गए हैं। पांचवे और अंतिम चरण में जिले के शेष रहे सभी पक्के घर व दुकानो की पक्की छतों पर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने का कार्य 28 जुलाई से 30 जून 2026 तक कराए जाने के निर्देश जिले के अधिकारियों को दिए गए है। जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों, नगर निगम आयुक्त और सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि कार्य के पहले एवं बाद के फोटोग्राफ सहेजकर रखे जायें।

What do you think?