Skip to content
ताज़ा खबर
गुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजितपुलिस एवं जिला पुलिस की सख्त कार्यवाहीरन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाईकलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षणहरदा जिले की संक्षिप्त खबरेंवीरों की स्मृति में पुलिस लाइन हरदा में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम
30 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 30 October 2026
खंडवा

परंपरागत कृषि विकास योजना” के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

2 min read
Text Size:

 

खंडवा – किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य सुधार, उत्पादन लागत में कमी और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन एवं विपणन संबंधी जानकारी देने के उद्देश्य से “परंपरागत कृषि विकास योजना” के तहत रविवार को कृषि महाविद्यालय, खंडवा मे जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” कार्यक्रम को भी सुना। कार्यक्रम में खालवा एवं पंधाना विकासखंड के कृषकों के साथ साथ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष  सेवा दास पटेल, उपसंचालक कृषि  नीतेश यादव, कृषि महाविद्यालय खंडवा के डीन डी.के. वाणी, उप संचालक पशुपालन डॉ. हेमंत शाह, एल.डी.एम.  गणेश ताईकर, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड  खेरनार, सहायक संचालक कृषि  दीपक मंडलोई, लक्ष्मण सिंह निगवाल एवं  जितेन्द्र सिंह रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

इस जिला स्तरीय कार्यशाला में किसानों को परंपरागत कृषि विकास योजना के उद्देश्यों, जैविक खेती की तकनीकों, क्लस्टर गठन, जैविक प्रमाणीकरण, बाजार से जोड़ने की प्रक्रिया तथा कृषि आधारित उद्यमिता तथा ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई -टोकन के माध्यम से उर्वरक प्राप्त करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई | कार्यक्रम के अंत में कृषकों से जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया गया और कृषि विशेषज्ञों द्वारा उपस्थित किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री लोकेन्द्र सिंह मंडलोई ने किया ।

What do you think?