Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

हत्या के सनसनीखेज प्रकरण में फरार आरोपी कपिल गुर्जर गिरफ्तार

2 min read
Text Size:

पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शशांक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) हरदा के मार्गदर्शन में थाना हंडिया पुलिस को हत्या के प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी कपिल गुर्जर को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 28.05.2026 को ग्राम डुमलाय में जमीनी विवाद एवं पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों द्वारा फरियादिया रानी गुर्जर एवं उसकी मां निशा गुर्जर पर ईंट एवं डंडों से हमला किया गया था। हमले में रानी गुर्जर घायल हुई थी, जबकि निशा गुर्जर को गंभीर चोटें आने से उनकी मृत्यु हो गई थी।

घटना के संबंध में थाना हंडिया में अपराध क्रमांक 220/2026 धारा 103(1), 109, 296ए, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण में एक आरोपी सुन्दरलाल गुर्जर को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

फरार आरोपी कपिल गुर्जर पिता सुन्दरलाल गुर्जर, निवासी ग्राम डुमलाय की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आरोपी की तलाश इंदौर, उज्जैन सहित अन्य संभावित स्थानों पर की गई। मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 30.05.2026 को आरोपी को नेमावर क्षेत्र से पुलिस अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण में अग्रिम विवेचना एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही जारी है।

What do you think?