हरदा जिले के टिमरनी थाने में पूछताछ के दौरान एक आदिवासी बुजुर्ग द्वारा सल्फास सेवन करने एवं उपचार के दौरान उसकी दुःखद मृत्यु की घटना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है। यह केवल एक घटना नहीं, बल्कि व्यवस्था और प्रक्रिया पर कई महत्वपूर्ण सवाल खड़े करती है।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला चिकित्सालय हरदा पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया एवं जिला प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच करने, दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही करने व पीड़ित परिवार को न्याय एवं उचित सहायता प्रदान कराये जाने की मांग की…

