पावनसिटी हरदा
हरदा – प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा शुक्रवार को विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता बिले ने विद्यार्थियों को माहवारी के दौरान होने वाली परेशानियों से अवगत कराया और बताया कि माहवारी के दौरान महिलाओं को स्वच्छता एवं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग हरदा की परामर्शदाता सुश्री पारुल काशीव ने विद्यार्थियों को माहवारी के दौरान रखी जाने वाली सावधानियो के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। उन्होने महावारी के दौरान सेनेटरी पैड इस्तेमाल करने के बारे में बताया और संक्रमण से बचने के लिए प्रत्येक महिला को 5 घंटे में सेनेटर पैड बदलने की सलाह दी।
साथ ही किशोरी बालिकाओं को समाज में होने वाली कई भ्रांतियों से रूबरू कराया कि माहवारी के दौरान परिवारों में किस तरह एक महिला को अछूतो वाली दृष्टि से देखा जाता है एवं दुर्व्यवहार किया जाता है। व्याख्यान में महाविद्यालय की बालिकाओं ने संपूर्ण जानकारी। इस दौरान बालिकाओं के साथ परामर्शदाता सुश्री पारुल काशीव ने प्रश्न उत्तर सत्र रखा। इसके तहत बालिकाओं के मन में उठ रहे सभी विचारों एवं प्रश्नों का समाधान किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशा गायकवाड़ ने किया। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अंकित गायकवाड़, राधिका बघेल, तनीषा चौहान, रूपाली, लेदाराम सोलंकी, शुभम, कुणाल, रूद्र, सौम्य, नवीन ने कार्यक्रम का सफल नेतृत्व कर अपने-अपने विचार भी व्यक्त किए गए। संपूर्ण कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सुश्री मनीषा चौहान, सुश्री आयुषी सिसोदिया, डॉ. प्रियंका राय, डॉ नीलोफर खान एवं स्टाफ उपस्थित रहा।
*(फोटो संलग्न)*
*आरोह 2026 अंतर्गत खिलाड़ियों ने थाना परिसर का किया भ्रमण*
हरदा 30 मई 2026/ जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग हरदा द्वारा आरोह 2026 के तहत शनिवार को साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत ब्लॉक समन्वयक सलमा खान ने खिलाड़ियों को साइबर सुरक्षा जागरूकता हेतु थाना परिसर का भ्रमण कराया। इस अवसर पर साइबर एक्सपर्ट एवं थाना प्रभारी हरदा श्री रोशनलाल भारती ने खिलाड़ियों को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, ओटीपी एवं पासवर्ड सुरक्षा, सोशल मीडिया सावधानियों तथा ऑनलाइन ठगी से बचने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने खिलाड़ियों को जानकारी देते हुए बताया कि मोबाइल पर आ रहे इंटरनेशनल कॉल को रिसीव नहीं करें। किसी भी प्रकार के ऐप मोबाइल गेम्स को डाउनलोड न करें। यातायात के नियमों का पालन करें, नाबालिग बच्चे मोटर सायकल न चलाए, हेलमेट का इस्तेमाल करें। नशीले पदार्थों के सेवन से बचे। उन्होंने खिलाड़ियों को जागरूक एवं सतर्क नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
भ्रमण के दौरान ए.एस.आई. श्रीमती अनीता शर्मा ने खिलाड़ियों को थाना परिसर का भ्रमण कराते हुए थाने की कार्यप्रणाली, पुलिस व्यवस्था एवं नागरिक सहायता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस दौरान हाकी कोच संदीप सौदे फुटबाल कोच इमरान खान , अकरम खान, सहित सभी खिलाड़ियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

