पावनसिटी हरदा. -युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार से संबद्ध मेरा युवा भारत हरदा द्वारा स्वतंत्र वीर विनायक दामोदर सावरकर जयंती पर शुक्रवार को संकल्प कोचिंग सेंटर में संगोष्ठी व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितेश जी बादर व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी प्रशांत शर्मा, नगर महामंत्री भाजपा पुरुषोत्तम झिंझोरे एवं कोचिंग संस्थान संचालक धनराज सर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर व सावरकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर किया। यह कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी श्रद्धा मित्तल जी के निर्देशन में किया गया । इस अवसर पर, युवाओं में राष्ट्रवाद, देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों से अवगत कराया गया प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने सावरकर के जीवन, विचारों व स्वतंत्रता संग्राम में योगदान पर विचार रखे. क्विज प्रतियोगिता में प्रणव कुमार ने प्रथम, प्रीति कुमारी ने द्वितीय व कोमल कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. विजेताओं को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया. मौके पर उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नितेश जी बादर ने कहा कि वीर सावरकर एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। वर्ष 1904 में उन्होंने ‘अभिनव भारत’ नामक क्रांतिकारी संगठन की स्थापना की थी, जिससे ब्रिटिश हुकूमत इस कदर भयभीत हो गई कि उन्हें काला पानी जैसी अमानवीय और कठोर सजा दी गई। इसके अलावा प्रशांत जी शर्मा ने कहा कि सावरकर जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है. उनके विचार आज भी देशभक्ति की भावना जगाते हैं. इस मौके पर मेरा युवा भारत से मयंक शर्मा, ऋषभ वैरागी,गौतम वैरागी, लिसिका काले सहित विभिन्न युवा क्लब, महिला मंडल के सदस्य, समाजसेवी व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

Leave a Reply