पावनसिटी हरदा

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय हरदा के मार्गदर्शन में थाना हंडिया पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो फरार  आरोपीगंण में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

दिनांक 28.05.2026 को ग्राम डुमलाय में जमीनी विवाद एवं पुरानी रंजिश के चलते आरोपीगंण कपिल गुर्जर एवं सुंदरलाल गुर्जर दोनों बाप बेटे निवासी ग्राम डूंमलाय द्वारा फरियादिया रानी गुर्जर एवं उसकी मां निशा गुर्जर के साथ विवाद कर ईंट एवं डंडों से हमला किया गया। घटना में फरियादी रानी गुर्जर को गंभीर चोटें आईं। इसके पश्चात आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से निशा गुर्जर पर बर्बरतापूर्वक हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं तथा उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना के संबंध में थाना हंडिया में हत्या का अपराध क्रमांक 220/2026 धारा 103(1), 109, 296ए, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी सुन्दरलाल गुर्जर पिता रेवाराम गुर्जर, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम डुमलाय को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

प्रकरण के सह-आरोपी कपिल गुर्जर की तलाश जारी है। उसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलन में है।

Leave a Reply