खरीफ 2026 में जिले के कृषको को रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विपणन संघ गोदाम/एम.पी.एग्रो/पैक्स समिति/ निजी उर्वरक विक्रेताओ के यहाँ पर यूरिया उर्वरक 12872 में.टन उपलब्ध कराया जाकर, 2439 में.टन यूरिया उर्वरक कृषको को वितरण कराया गया है तथा 10432 में.टन उपलब्ध है, इसी प्रकार डीएपी उर्वरक 1984 में.टन उपलब्ध कराया जाकर 622 में.टन डीएपी उर्वरक कृषको को वितरण कराया गया है तथा 1362 में.टन उपलब्ध है, इसी प्रकार एनपीके उर्वरक 2693 में.टन उपलब्ध कराया जाकर 238 में.टन एनपीके उर्वरक कृषको को वितरण कराया गया है तथा 2455 में.टन उपलब्ध है, इसी प्रकार एमओपी उर्वरक 732 में.टन उपलब्ध कराया जाकर 25 में.टन एमओपी उर्वरक कृषको को वितरण कराया गया है तथा 706 में.टन उपलब्ध है, इसी प्रकार एसएसपी उर्वरक 5383 में.टन उपलब्ध कराया जाकर 467 में.टन एमओपी उर्वरक कृषको को वितरण कराया गया है तथा 4915 में.टन उपलब्ध है I
पैक्स समितियों के सदस्य किसान भाइयो से अनुरोध है कि, पैक्स समितियों से ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ई-टोकन बुक कर, अपनी पात्रतानुसार उर्वरक क्रय कर सकते है, साथ ही जिले के अन्य कृषक भाई विपणन संघ गोदाम, एम.पी.एग्रो एवं निजी उर्वरक विक्रेताओ के यहाँ से ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ई-टोकन बुक कर, अपनी पात्रतानुसार उर्वरक क्रय कर सकते है I
