Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

नहाल्दा व कोटवाड़ा में 121 टीबी मरीजों की एक्स-रे जांच की गई

1 min read
Text Size:

पावनसिटी खण्डवा
खण्डवा – सघन टीबी उन्मूलन अभियान के तहत शुक्रवार को खण्डवा विकासखण्ड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर नहाल्दा व कोटवाड़ा में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से नहाल्दा में 59 तथा कोटवाड़ा में 62 संभावित मरीजों की एक्स-रे जांच की गई। टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में शिविर लगाकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला क्षय अधिकारी डॉ. शक्ति सिंह राठौड़ ने बताया कि हैंडहेल्ड एक्स-रे से जांच के साथ-साथ सभी मरीजों के स्पुटम सैंपल भी लिए गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद पॉजिटिव मरीजों का तत्काल उपचार शुरू किया जाएगा। शिविर के दौरान स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जागरूक किया। टीम ने बताया कि दो सप्ताह से अधिक खांसी, अचानक वजन घटना, लगातार बुखार व कमजोरी टीबी के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। टीबी का पूरा इलाज संभव है और सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध है।

What do you think?