Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

कलेक्टर  ने जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनी

2 min read
Text Size:
  • पावनसिटी खंडवा कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, सहायक कलेक्टर  कृष्णा सुशीर, अपर कलेक्टर  अरविंद चौहान, संयुक्त कलेक्टर श्रीमति अंशु जावला एवं श्री रमेश खतेड़िया सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

जनसुनवाई में ग्राम मुंदवाड़ा निवासी आरिफ मोहम्मद खान ने कलेक्टर गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि उसके द्वारा पंचायत सचिव के निर्देश पर अपने खर्चे से खेत तालाब बनवाया गया था, लेकिन बाद में पंचायत सचिव द्वारा राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। जिस पर कलेक्टर  गुप्ता ने जनपद पंचायत खंडवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मामले की जांच कर आवेदक को भुगतान करने के निर्देश दिए। ग्राम जिरवन निवासी सत्तार खान ने कलेक्टर  गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि वृद्धावस्था के कारण उसे सुनाई नहीं देता है तथा श्रवण यंत्र खरीदने लायक उसकी आर्थिक स्थिति नहीं है। उसने निःशुल्क श्रवण यंत्र की मांग की। जिस पर कलेक्टर  गुप्ता ने सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक को आवेदक को श्रवण यंत्र दिलाने के निर्देश दिए।
ग्राम डुडगांव निवासी टंटू बड़ोले ने कलेक्टर  गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि उसकी वृद्धावस्था पेंशन 5 माह से बंद है, जिस पर उन्होंने जनपद पंचायत पुनासा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मामले की जांच कर पात्रता के आधार पर पेंशन भुगतान करने के निर्देश दिए। ग्राम छिरवेल निवासी मानक चंद तल्मपुरिया ने जनसुनवाई में कलेक्टर  गुप्ता को आवेदन देकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत करने की मांग की, जिस पर उन्होंने जनपद पंचायत खंडवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदक की पात्रता के आधार पर आवास सुविधा दिलाने के निर्देश दिए। सेवानिवृत्ति सहायक शिक्षक महेश कुमार ने कलेक्टर  गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि वह 2017 में सेवानिवृत्ति हुआ था। उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद उसे एक वेतन वृद्धि का लाभ अभी तक नहीं मिला है, जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिला शिक्षा अधिकारी को उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन कराने के निर्देश दिए।

What do you think?