Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

खुशियों की दास्ता एस.एन.सी.यू. में बेहतर उपचार से स्वस्थ हुए प्री मेच्योर जुड़वां बच्चे

2 min read
Text Size:

पावनसिटी खण्डवा– पुनासा निवासी नेहा अंजुम पति नदीम खान ने जिला चिकित्सालय खण्डवा में जून माह में प्री मेच्योर जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। समय से पूर्व प्रसव होने के कारण दोनों बच्चों का वजन मात्र 1.2 किलोग्राम व 1.5 किलोग्राम था, इस कारण उन्हें जिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई एस.एन.सी.यू में भर्ती कराया गया। एस.एन.सी.यू में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्ण वास्केल की सतत निगरानी में उनकी टीम ने उपचार किया।
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. वास्केल बताते हैं कि दोनों बच्चे समय से पूर्व जन्म होने के कारण बच्चों में संक्रमण की संभावना थी तथा उन्हें संास लेने में काफी परेशानी हो रही थी। इस कारण से दोनों बच्चों को सी-पेप की मदद से ऑक्सीजन देकर उनका ऑक्सीजन लेवल नियंत्रित किया गया। धीरे धीरे दोनों बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होने लगा। बच्चों के स्वस्थ होने पर 5 जुलाई को उन्हें एसएनसीयू से डिस्चार्ज कर दिया गया है। नवजात शिशुओं की माता नेहा अंजुम बताती हैं कि बच्चे बहुत कमजोर होने के कारण एस.एन.सी.यू. के डाक्टर व स्टाफ के द्वारा बच्चों की बेहतर निगरानी की गई और अब दोनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। नेहा व नदीम अपने बच्चों के बेहतर उपचार के लिए डॉक्टर्स के साथ साथ नर्सिंग स्टाफ की भी सराहना करते हैं।

What do you think?