Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

पावनसिटी समाचार पत्र की खबर को कलेक्टर ने संज्ञान में लिया

3 min read
Make sure you do all the necessary preparations before the rains
Text Size:

पावनसिटी हरदा कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर  सतीश राय,  रजनी वर्मा एवं  संजीव नागू के साथ-साथ एसडीम हरदा कुमार शानू देवड़िया, एसडीएम टिमरनी  महेश बड़ोले, एसडीएम खिरकिया  अशोक डहेरिया सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।
जनसुनवाई में हंडिया के ग्रामीणों ने कलेक्टर  जैन को आवेदन देकर फोकटपुरा मोहल्ले में कीचड़ एवं गंदगी होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्होने जनपद पंचायत हरदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिये। ग्राम हंडिया निवासी गोपाल इवने ने कलेक्टर  जैन को आवेदन देकर बताया कि उसे पत्नि की मृत्यु के बाद अभी तक संबल योजना व अंत्येष्टी सहायता योजना की राशि प्राप्त नहीं हुई है, जिस पर उन्होने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में भुन्नास निवासी अखिलेश भाटी ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा किये जा रहे पुलिया निर्माण के कारण उसके पिता की भूमि में जल भराव तथा भूमि का कटाव हो रहा है। इस पर उन्होने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में ग्राम पचौला निवासी गोपाल ने कलेक्टर  जैन को आवेदन देकर बताया कि उसे किसान सम्मान निधि की राशि प्राप्त नहीं हो रही है, जिस पर उन्होने तहसीलदार हंडिया को आवेदक के प्रकरण की जांच कर समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। ग्राम भाटपरेटिया निवासी गोपाल शर्मा ने कलेक्टर  जैन को आवेदन देकर आदर्श बीज उत्पाद एवं क्रय विक्रय प्रक्रिया सहकारी समिति चारखेड़ा द्वारा सोयाबीन का खराब बीज देने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्होने उप संचालक कृषि को मामले की जांच करने के निर्देश दिये।

सड़क पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं को गौशाला भिजवाएं

कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश
पावनसिटी समाचार पत्र की खबर करो संज्ञान में लेकर कलेक्टर ने जिले केनगर पालिका परिषद के अधिकारियों एवं नगर पंचायत को सख्त निर्देश दिए की वह अनाउंसमेंट कर कर गोवंशों मालिकों को सूचना दे कि वह अपने गोवंश  को अपने घरों में या बड़ों में रखें अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी नगरों एवं विकासखण्डों में सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं को गौशाला भिजवाने की व्यवस्था करें। सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में एनाउन्समेंट के माध्यम से सभी पशु पालकों को इस संबंध में सूचित करें। यह निर्देश कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिये।

← Back

Thank you for your response. ✨

← Back

Thank you for your response. ✨

What do you think?