Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
9 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
खंडवा

कलेक्टर गुप्ता ने जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

2 min read
Text Size:

पावनसिटी  खण्डवा
खण्डवा – जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मंगलवार को शासकीय कार्यालयों में नागरिकों की समस्याएं सुनकर अधिकारी उनका निराकरण करते हैं। इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में किशोर नगर खंडवा के सेवानिवृत्ति शिक्षक श्री देवीलाल बघेल ने कलेक्टर श्री गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि सेवानिवृत्ति के पांच-छ: माह बाद भी उनके पेंशन प्रकरण का निराकरण नहीं हो पाया है, जिसके कारण उन्हें पारिवारिक दायित्व निर्वहन में आर्थिक एवं मानसिक रूप से कठिनाइयां हो रही है। उन्होंने अंतिम पेंशन एवं अंतिम ग्रेच्युटी राशि प्रदान करने की भी मांग की, जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारी को आवेदक की समस्या के निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में ग्राम गंभीर निवासी 2 किसानों रामस्वरूप शर्मा और महेश शर्मा ने कलेक्टर श्री गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि उन्हें किल्लौद लिफ्ट इरिगेशन परियोजना की संबंधित सिंचाई लाइनों से पर्याप्त मात्रा में पानी प्राप्त नहीं हो पा रहा है, जिससे उनकी कृषि फसलें प्रभावित हो रही हैं। अतः स्थल निरीक्षण कराकर समुचित एवं नियमित सिंचाई जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने उप संचालक कृषि को मामले की जांच कर किसानों की समस्या के निराकरण करने के निर्देश दिए। *(फोटो संलग्न)*

What do you think?