Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

एसपी गुरकरन सिंह, खुद संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान

2 min read
Text Size:

मध्य प्रदेश के रीवा जिले  में देर रात सड़कों पर उतरे एसपी गुरकरन सिंह, खुद संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान देशभर में ईद उल अजहा के त्योहार के मध्य नजर एसपी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल मार्च की कमान खुद ने अपने हाथ में राखी और रीवा शहर के मुख्य मार्ग पर शांति बनाए रखने की अपील की

रीवा में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक गुरकरन सिंह खुद देर रात सड़कों पर उतरे। शहर के कॉलेज चौराहा, शिल्पी प्लाजा और सिरमौर चौराहा सहित प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील इलाकों में अधिकारियों के साथ पैदल भ्रमण कर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रात के समय अचानक एसपी की मौजूदगी से पुलिस महकमे में सतर्कता बढ़ गई, वहीं आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत हुआ।

रात्रि गश्त के दौरान एसपी गुरकरन सिंह ने थाना प्रभारियों और पुलिस जवानों को लगातार पेट्रोलिंग, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान एडिशनल एसपी आरती सिंह, सीएसपी रीतु उपाध्याय, चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला, सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह एवं अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल भी मौजूद रहे। व्यस्त बाजारों और मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च कर पुलिस अधिकारियों ने साफ संदेश दिया कि रीवा पुलिस हर समय मुस्तैद है और अपराधियों के लिए अब शहर में कोई जगह नहीं बची है

What do you think?