Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

नर्मदा नदी में डूब रहे युवक को आरक्षक रवि सोलंकी ने सुरक्षित बचाकर पेश की मिसाल

2 min read
Text Size:

खंडवा पुलिस की सतर्कता और साहस से युवक की बची जान
ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में डूब रहे युवक को आरक्षक रवि सोलंकी ने सुरक्षित बचाकर पेश की मिसाल*
खंडवा 25 मई 2026, मध्यप्रदेश पुलिस के जवान ने तत्परता, साहस और मानवता का परिचय देते हुए खंडवा जिले के थाना मान्धाता क्षेत्र स्थित पवित्र तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में डूब रहे युवक की जान बचाकर सराहनीय कार्य किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र निवासी अभिषेक पिता अशोक नांदेड़ उम्र 29 वर्ष अपने तीन दोस्तों के साथ ओंकारेश्वर दर्शन के लिए आया हुआ था। दर्शन से पूर्व सभी मित्र सुबह नर्मदा नदी में स्नान करने पहुंचे। स्नान के दौरान सभी युवक अनजाने में गहरे पानी की ओर चले गए। इस दौरान दो युवक तो किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए, किन्तु अभिषेक गहरे पानी में फंस गया और डूबने लगा। अपने साथी को डूबता देख उसके दोस्तों ने सहायता के लिए जोर-जोर से पुकार लगाई। घाट पर ड्यूटी में तैनात थाना मान्धाता के आरक्षक रवि सोलंकी ने जैसे ही मदद की आवाज सुनी, उन्होंने बिना समय गंवाए तत्काल नर्मदा नदी के गहरे पानी में छलांग लगा दी। कठिन परिस्थितियों और जोखिम के बावजूद आरक्षक रवि सोलंकी ने साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक अभिषेक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद युवक एवं उसके दोस्‍तों द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
मध्यप्रदेश पुलिस निरंतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा एवं जीवन रक्षा के लिए भी पूर्ण संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

What do you think?