खण्डवा – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ऋषव गुप्ता ने विभिन्न अपराधों में शामिल आरोपी अभिषेक उर्फ नकुल पिता अनिल फूल माली निवासी रामनगर तथा एक अन्य आरोपी शांतिलाल पिता शंकर निवासी पिपलोद खुर्द थाना पंधाना को एक एक लाख रुपए के बंधपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेश अनुसार इन दोनों आरोपियों को इस आशय के बंधपत्र प्रस्तुत करना होगा कि वे अगले 1 वर्ष तक किसी भी अपराध में शामिल नहीं होंगे। इन दोनों आरोपियों को संबंधित थाने में अगले एक वर्ष तक हर माह के पहले और आखिरी सोमवार को अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश भी दिए गए हैं।

Leave a Reply