नशे से दूरी है जरूरी” का दिया संदेश, बंदियों को दिलाया नशा मुक्ति का संकल्प
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित “नशा मुक्ति अभियान 2.0” के अंतर्गत थाना कोतवाली, जिला हरदा पुलिस द्वारा30जुलाई को जिला जेल हरदा में निरुद्ध बंदियों के लिए नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित निरुद्ध बंदियों को “नशे से दूरी है जरूरी” का संदेश देते हुए नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही बंदियों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकारात्मक जीवन अपनाने तथा समाज में नशा मुक्ति का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक संतोष रघुवंशी, प्रधान आरक्षक 229 विजय, प्रधान आरक्षक 76 नितेश तिवारी, आरक्षक 114 राम नरेश एवं आरक्षक 70 रोहित चौरे द्वारा उपस्थित निरुद्ध बंदियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में जिला जेल हरदा के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। उनके द्वारा भी नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संदेश दिया गया।
थाना कोतवाली हरदा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

