मूंग उपार्जन में किसानों को कोई दिक्कत नहीं आने दें – कलेक्टर सिद्धार्थ जैन
नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 31 जुलाई तक करें आवेदन
पिछले 24 घंटों में जिले में 35.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
हरदा,- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर राज्य सरकार ने अब प्रत्येक पात्र किसान से उसकी मूंग उपज का 25 प्रतिशत के स्थान पर 60 प्रतिशत उपार्जन तथा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्लॉट बुकिंग की अवधि भी 10 दिन बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब किसान 30 जुलाई के स्थान पर 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग कर सकेंगे। इसी प्रकार उपार्जन की अंतिम तिथि भी 10 अगस्त से बढ़ाकर 20 अगस्त की जा रही है।
शासन के निर्णय को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मूंग उपार्जन कार्य की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मूंग उपार्जन के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। साथ ही उपार्जन कार्य को सुगम बनाने के लिए आवश्यकता अनुसार नए उपार्जन केंद्र बढ़ाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने जिले में खाद की उपलब्धता की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद समय पर और पर्याप्त मात्रा में मिले। बैठक में उप संचालक कृषि श्री प्रकाश ठाकुर, सहायक आयुक्त सहकारिता श्री के.के. शिव, जिला विपणन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
हरदा- शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, हरदा में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए गुरूवार को प्रेरणहरदा- शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, हरदा में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए गुरूवार को प्रेरण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय उद्यमिता विकास सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष श्री अभय जैन एवं सचिव श्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्यमिता विकास, स्वरोजगार के अवसरों तथा शासन की विभिन्न स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही विद्यार्थियों को रोजगार तलाशने के बजाय रोजगार सृजित करने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय उद्यमिता विकास सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अभय जैन एवं सचिव राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्यमिता विकास, स्वरोजगार के अवसरों तथा शासन की विभिन्न स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही विद्यार्थियों को रोजगार तलाशने के बजाय रोजगार सृजित करने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अभिरुचि सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं कौशल विकास के लिए उद्योग जगत के विशेषज्ञों से निरंतर संवाद अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने भविष्य में भी हरदा के उद्योगपतियों एवं सफल उद्यमियों के साथ ऐसे प्रेरणादायक संवाद नियमित रूप से आयोजित करने का आग्रह किया। सेमिनार में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
हरदा – जिले में गत चौबीस घंटों में 35.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 45.7 मि.मी., टिमरनी में 9.2 मि.मी., खिरकिया में 44.2 मि.मी., सिराली में 49.3 मि.मी. तथा रहटगांव में 27.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 455.1 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 480.6 मि.मी., टिमरनी में 456.1 मि.मी., खिरकिया में 524 मि.मी., सिराली में 49.3 तथा रहटगांव में 391.9 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 30 जुलाई तक 645.4 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी
हरदा – पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा की कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिये निःशुल्क पंजीयन प्रारम्भ हो चुके हैं। प्राचार्य पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा ने बताया कि यह प्रवेश परीक्षा 28 नवम्बर 2026 को आयोजित होगी। इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिये ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन में किसी भी प्रकार के सुधार के लिये पोर्टल 2 दिवस तक चालू रहेगा। विद्यार्थी 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होने बताया कि प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिये विद्यार्थी की जन्म तिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए। आवेदक हरदा जिले का मूल निवासी होना चाहिए तथा हरदा जिले के किसी शासकीय या अर्द्धशासकीय अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में सत्र 2026-27 में कक्षा 5 वीं में पूरे सत्र में अध्ययनरत हो। उन्होने बताया कि नवोदय विद्यालय की कक्षा छठवीं में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी या उनके पालक स्कूल में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए लिंक http://navodaya.gov.in अथवा https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं।

