मध्य प्रदेश के महानगर इंदौर में एक निजी बैंक की कर्मचारी पलक काशिव हरदा जिले के टिमरनी तहसील की मूल निवासी है पलक का हत्यारा  मयंक दतिया का निवासी है हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। शुरुआती जांच में मामले को एक साधारण हादसा माना जा रहा था, लेकिन जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और साइबर टीम की मदद से गहनता से जांच की, तो पूरी तस्वीर बदल गई। जांच में सामने आया कि प्रेमी ने पहले गला घोंटकर पलक की हत्या की और फिर वारदात को हादसे का रूप देने के लिए आग लगा दी। इस हैरान कर देने वाले खुलासे के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
.’शादी करेगी कि नहीं…’ 485 किमी. सफर करके पलक के रूम पहुंचा मयंक, खत्म कर दी पूरी कहानी पलक मयंक हत्यारा दोनों  5 वर्षों से रिलेशनशिप में रह रहे थे मयंक पलक से शादी करना चाहता था वह पलक मन से शादी नहीं  करना चाह रही थी इस इस बात की दोनों में जमकर बहस हुई इसके बाद में वहां से दतिया चला गया फिर वह दतिया से आकर पालक की हत्या कर दी सख्त छुपाने के लिए उसने उसकी बॉडी पर डीजल डालकर आग लगा दी पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने यह काम किया

‘शादी कर लो’ से शुरू हुई बहस, इनकार पर प्रेमी ने ले ली युवती की जान

पुलिस के अनुसार, मयंक पलक पर शादी का दबाव बना रहा था। जब पलक ने शादी से इनकार कर दिया तो उसने हत्या की साजिश रच डाली। आरोपी नकाब पहनकर युवती के फ्लैट पहुंचा, जहां पहले उसने कथित तौर पर उसका गला दबाया। जब वह बेहोश हो गई तो उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना को हादसा दिखाने के लिए आरोपी ने गैस का बर्नर भी खुला छोड़ दिया ताकि मामला गैस रिसाव से लगी आग जैसा लगे।

सोमवार को पलक का शव उसके फ्लैट से बरामद हुआ था। परिजनों ने बताया कि दो दिन से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। मकान मालिक जब फ्लैट पहुंचा तो अंदर शव मिला। उस समय गैस रिस रही थी और रसोई में कटी हुई सब्जियां भी रखी थीं। इन्हीं परिस्थितियों के चलते शुरुआती तौर पर इसे दुर्घटना माना गया।

हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने के संकेत मिलने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया। कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज में एक नकाबपोश युवक संदिग्ध हालत में आता-जाता दिखाई दिया। साइबर जांच और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस मयंक तक पहुंची और उसे दतिया से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पलक और मयंक की पहचान एक सिंगिंग ऐप के जरिए हुई थी और दोनों के बीच दोस्ती थी। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

 

Leave a Reply