Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 18°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” ग्राम सुंदरदेव में “बच्चों में दागना प्रथा व कुपोषण” विषय पर संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

1 min read
Text Size:

 

खंडवा-मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत अधिकारियो के दल ने  पहला दौरा खालवा विकासखंड के ग्राम सुंदरदेव का किया। इस कार्यक्रम में प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा और पुलिस अधीक्षक  अगम जैन के अलावा हरसूद के एसडीएम रमेश खतेडिया, जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष खालवा तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें “बच्चों में दागना प्रथा तथा कुपोषण” विषय पर उपयोगी जानकारी दी। प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने इस अवसर पर बताया कि जिले के आदिवासी क्षेत्रों में सदियों से स्वास्थ्य चेतना की अलख जगाने वाले परंपरागत चिकित्सकों “भूमका और पडिहार” को अब आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के बारे में जानकारी और प्रशिक्षण देकर उन्हें आधुनिक चिकित्सा पद्धति के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में तैयार किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणजनों से अपील की कि अपने कुपोषित बच्चों को पास के पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराकर विधिवत इलाज करवाएं। उन्होंने कहा कि बीमार होने पर अपने बच्चों को चाचूआ या दागना न लगवाएं, बल्कि गांव के सरकारी अस्पताल में उसका विधिवत इलाज करवाएं।

What do you think?