Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

जिला पंचायत के सी.ई.ओ. डॉ. गौड़ा ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की

1 min read
Text Size:

पावनसिटी खंडवा – जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी.गौड़ा ने बुधवार को जिला पंचायत में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.डी. बकोरिया, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मी डुडवे, डॉ. कोमल छाबड़ा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार व अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।
बैठक में डॉ. गौड़ा ने मातृ व शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने बी.एम.ओ. और बी.पी.एम को निर्देश दिए कि विगत तीन वर्षों में किन किन कारणों से मातृ व शिशु मृत्यु हुई हैं, उन कारणों का पता लगाकर उनकी रोकथाम के लिए सूक्ष्म कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि मातृ व शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। डॉ. गौड़ा ने बैठक में कहा कि मातृ व शिशु मृत्यु के लिए जिम्मेदार लापरवाह कर्मचारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

What do you think?