Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

खालवा के छात्रावास अधीक्षक काशीर निलंबित

1 min read
Text Size:

पावनसिटी खंडवा -संभाग आयुक्त इंदौर संभाग  दीपक सिंह के निर्देश पर खंडवा जिले के सभी शासकीय छात्रावासों एवं आश्रमो का निरीक्षण इन दिनों किया जा रहा है। इसके लिए कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने अधिकारियों के दल गठित कर संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में छात्रावास, आश्रम व शिक्षा परिसर का निरीक्षण कर निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार को अपर कलेक्टर  के आर बडोले ने खालवा के जनजातीय सीनियर उत्कृष्ट बालक शिक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि छात्रावास अधीक्षक  नंदकिशोर काशीर छात्रावास में निवास नहीं करते हैं।निरीक्षण के दौरान छात्रावास के डाइनिंग हॉल की साफ सफाई ठीक नहीं पाई गई तथा भोजन की गुणवत्ता भी ठीक नहीं पाई गई।

अतः अधीक्षक, जनजातीय सीनियर उत्कृष्ट बालक शिक्षा केंद्र खालवा श्री काशीर के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं।
निलम्बन काल में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। निलंबन काल में  काशीर का मुख्यालय कलेक्ट्रेट कार्यालय खंडवा निर्धारित किया गया है।

What do you think?