Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

कलेक्टर  जैन व एसपी  चौकसे ने खेड़ा में वेयर हाउस का किया निरीक्षण

2 min read
Text Size:

हरदा 23 जुलाई 2025/ कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन एवं एसपी  अभिनव चौकसे ने बुधवार को ग्राम खेड़ा स्थित वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  जैन ने निर्देश दिए गए कि यदि किसी किसान की उपज अमानक स्तर की है तो उसे तत्काल अवगत कराएं तथा उसका वीडियो अनिवार्य रूप से बनाए एवं रिकॉर्ड में रखें। उन्होंने वेयरहाउस प्रबंधक को निर्देश दिया कि अनाज खरीदी के समय सभी का वीडियो अनिवार्य रूप से बनाएं। निरीक्षण के दौरान जिला विपण अधिकारी  योगेश मालवीय, उप संचालक कृषि श्री जे.एल. कास्दे, सहायक आयुक्त सहकारिता  वासुदेव भदोरिया, एसडीएम  कुमार शानु देवड़िया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री जैन व एसपी श्री चौकसे ने ग्राम जोगा में तटीय क्षेत्र का किया निरीक्षण
कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन एवं एसपी  अभिनव चौकसे ने बुधवार को ग्राम जोगा पहुँचकर वहां के तटीय क्षेत्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर  जैन ने इस दौरान वहां उपस्थित एसडीईआरएफ की टीम के जवानों से चर्चा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चौकसे ने सभी जवानों से सजग और एक्टीव रहने के लिये कहा। उन्होने सभी से अपने मोबाइल एक्टीव रखने के लिये भी कहा। उन्होने कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल संबंधित क्षेत्र में पहुँच कर अपनी सेवाएं दें। निरीक्षण जैन ने इस दौरान कहा कि जोगा के किले को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

पिछले 24 घंटों में जिले में 40.9 मि.मी. औसत वर्षा  जिले में गत चौबीस घंटों में 40.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 35.1 मि.मी., टिमरनी में 45.2 मि.मी., खिरकिया में 25.4 मि.मी., सिराली में 45 मि.मी. तथा रहटगांव में 54.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 485.2 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 466.5 मि.मी., टिमरनी में 612.4 मि.मी., खिरकिया में 522.5 मि.मी., सिराली में 384.4 तथा रहटगांव में 440.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 23 जुलाई तक 269.3 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी।

What do you think?