Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

छात्रावासों व आश्रमों में विद्यार्थियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

1 min read
Text Size:

पावनसिटी खंडवा  – जिले के छात्रावासों व आश्रमों में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण व जांच कर उपचार किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बुधवार को विकासखण्ड खालवा के ग्राम संदलपुर के कन्या शिक्षा परिसर में 163 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके खून की जांच की गई और उन्हें दवाई वितरित की गयी। इसके अलावा ग्राम गोलखेड़ा आश्रम एवं ग्राम कालमुखी में बालक छात्रावास में भी छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नियमित रुप से प्रति मंगलवार आयरन की गोली खाने के लिए कहा गया। डॉ. जुगतावत ने बताया कि वर्षाकाल में संक्रामक बीमारियों के अलावा मच्छरों से मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियां तेजी से फैलती हैं। इसलिए बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण छात्रावास व आश्रमों में किया जा रहा है।

What do you think?