Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
प्रदेश

इंदौर के बायोगैस प्लांट एवं ट्रेंचिंग ग्राउंड प्लांट प्राक्कलन समिति ने किया अवलोकन

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र इंदौर 

मध्यप्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति अपने तीन दिवसीय इंदौर-उज्जैन संभागीय अध्ययन दौरे के तहत इंदौर पहुँची। इंदौर प्रवास के दौरान समिति के सभापति अजय विश्नोई की अध्यक्षता में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में लोक लेखा समिति के सभापति  भंवरसिंह शेखावत, समिति सदस्य श्रीमती मालिनी गौड़,  आशीष शर्मा, डॉ. चिंतामणि मालवीय,  सोहनलाल वाल्मिक,  दिनेश जैन बोस एवं  देवेन्द्र सखवार द्वारा ट्रेंचिंग ग्राउंड एवं बायो सीएनजी प्लांट का अवलोकन किया गया। इस मौके पर निगम आयुक्त  शिवम वर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
ट्रेंचिंग ग्राउंड एवं बायो सीएनजी प्लांट का अवलोकन
समिति अध्यक्ष  विश्नोई एवं सदस्यों द्वारा इंदौर स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड का दौरा कर बायो सीएनजी गैस प्लांट, नेप्रा प्लांट एवं अन्य अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर आयुक्त  शिवम वर्मा ने उन्हें अवगत कराया कि शहर से एकत्रित विभाजित कचरे को इन संयंत्रों तक पहुँचा कर किस प्रकार वैज्ञानिक प्रक्रिया से गीले एवं सूखे कचरे का निस्तारण कर बायो गैस, खाद एवं अन्य उत्पाद तैयार किए जाते हैं। समिति द्वारा स्वच्छता में नगर निगम इंदौर द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की

What do you think?