Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नीमच

विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति का भुगतान लंबित ना रहे-डॉ.यादव

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र नीमच 
मुख्‍यमंत्री ने दिए अभियान चलाकर, पेंशन प्रकरणों के निराकरण के निर्देश
समाधान ऑनलाईन में मुख्‍यमंत्री ने 12 जिलों के आवेदकों से किया संवाद
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान ऑनलाइन में आए 12 जिलों के चिन्हित प्रकरणों पर आवेदकों से संवाद कर उनकी शिकायतों का निराकरण कराया। इस मौके पर मुख्‍य सचिव  अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना एवं अन्‍य वरिष्‍ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उप‍स्थित थे। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।
समाधान ऑनलाईन में मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने अभियान चलाकर, लंबित सभी पेंशन प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्‍होने कहा, कि कोई भी पेंशन का प्रकरण लंबित ना रहे। जननी सुरक्षा योजना के हितग्राहियों को समय पर लाभ मिलना चाहिए। उन्‍होने अभियान चलाकर जननी सुरक्षा योजना एवं प्रसुति सहायता योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए।
नीमच में एन.आई.सी.कक्ष में आयोजित इस वीडियों कांफ्रेसिंग में कलेक्‍टर  हिमांशु चंद्रा, एस.पी. अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सी.ई.ओ. अमन वैष्‍णव, एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड़,  बी.एस.कनेश सहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी भी उपस्थित थे।

What do you think?