Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

अंजलि हुई आत्मनिर्भर स्टैण्ड अप इंडिया योजना

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के विकासखंड हरसूद निवासी श्रीमती अंजलि जैन एक गृहिणी हैं, और शादी के बाद से ही वो आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने के लिए स्वयं का व्यवसाय स्थापित करना चाहती थी। ससुराल में पहले से पशु आहार व बीड़ी की डिस्ट्रीब्यूशन एजेंसी सम्बंधी व्यवसाय जारी था। इसके बावजूद अंजलि अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति और बेहतर बनाने के लिए अपने पति के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना चाहती थी।
व्यवसाय शुरू करने को लेकर घर में एक दिन बात चली तो अंजलि को उनके पति ने किराना दुकान शुरू करने का आइडिया दिया। अंजलि अपने पति के साथ कैनरा बैंक हरसूद गई और “स्टैण्ड अप इंडिया” योजना के तहत किराना दुकान शुरू करने हेतु ऋण के लिए आवेदन किया। कुछ ही दिन में अंजलि को किराना दुकान शुरू करने के लिए 10 लाख रूपये की ऋण राशि स्वीकृत हो गई। अंजलि ने एक किराना दुकान हरसूद में ही शुरू कर दी। अब अंजलि और उसके परिवारजन सब मिलकर दुकान संचालन कुशलतापूर्वक कर रहे हैं जिससे 45-50 हजार रूपये प्रतिमाह की आमदनी भी होने लगी है। अंजलि कहती है कि दुकान खोलकर आत्मनिर्भर बनने के इस छोटे से प्रयास से उसका आत्मविश्वास बढ़ा है और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरने से घर में खुशहाली आई है।

What do you think?