पावनसिटी  खंडवा

खंडवा – जिला जनगणना अधिकारी बजरंग बहादुर सिंह ने बताया कि भारत की जनगणना वर्ष-2027 के तहत मकानो के सूचीकरण का कार्य 1 से 30 मई 2026 तक जारी रहेगा। इसे ध्यान में रखते हुए कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने खंडवा जिले के सभी अधिकारी कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। अब कोई भी अधिकारी कर्मचारी बिना कलेक्टर की अनुमति के किसी भी प्रकार के अवकाश पर नहीं जा सकेंगे । इसके साथ ही अधिकारी कर्मचारी इस अवधि में कलेक्टर की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। खण्डवा जिले के विभिन्न कार्यालयों में पदस्थ सभी अधिकारी कर्मचारियों के पूर्व से स्वीकृत सभी प्रकार के अवकाश एवं मुख्यालय अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं, और उन्हे 1 मई को दोपहर पूर्व तक मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हो जाने के निर्देश दिए गए हैं । यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है ।

Leave a Reply