पावनसिटी हरदा
रबी उपार्जन वर्ष 2026-27 – गेहूँ उपार्जन हेतु स्लॉट बुकिंग की समस्या का हुआ निराकरण, किसान अब सुगमता से कर सकेंगे बुकिंग | पिछले कुछ दिनों से ई-उपार्जन पोर्टल पर गेहूँ की स्लॉट बुकिंग के दौरान आ रही तकनीकी बाधाओं और धीमी गति की समस्या का निराकरण हो चुका है। तकनीकी सुधार के बाद अब ई-उपार्जन पोर्टल तीव्रता से कार्य कर रहा है। कृषक बंधु अब बिना किसी असुविधा के अपनी सुविधानुसार विक्रय केंद्र और दिनांक का चयन कर स्लॉट बुक कर सकते हैं। आज दिनांक 30/04/2026 को 5292 किसानों द्वारा स्लॉट बुक किए गए है।
