Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

एम पी ट्रांसको के टेस्टिंग विंग में स्वदेशी ‘आराताई’ एप का उपयोग हुआ अनिवार्य 

1 min read
Text Size:

पावनसिटी भोपाल

भोपाल । मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी( एमपी ट्रांसको) में 1 अप्रैल से मध्य प्रदेश में परीक्षण एवं संचार(टेस्टिंग)विंग के अंतर्गत सभी आधिकारिक संदेशो के संचार के लिए व्हाट्सएप का उपयोग पूर्णतः बंद कर दिया गया है। मुख्य अभियंता श्री राजीव अग्रवाल की पहल एवं निर्देश पर मध्यप्रदेश के सभी 417 सबस्टेशनों, संभागीय एवं वृत स्तर के साथ-साथ मुख्य अभियंता कार्यालय के व्हाट्सएप ग्रुपों को स्वदेशी ‘आराताई’ एप पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

 

इस व्यवस्था के तहत अब व्हाट्सएप ग्रुप अथवा व्यक्तिगत व्हाट्सएप संदेशों के माध्यम से की गई किसी भी प्रकार की सूचना या संवाद को मान्य नहीं माना जाएगा। यहां तक कि व्हाट्सएप के माध्यम से की जाने वाली रिपोर्टिंग को भी “रिपोर्ट न करने” की श्रेणी में रखा जाएगा।

What do you think?